Bollywood News


हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा करेंगी बप्पी लाहिरी संग काम!

हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा करेंगी बप्पी लाहिरी संग काम!
लेडी गागा ने हाल ही में संस्कृत में ट्वीटर पर 'लोकः समस्तः सुखिनो भवन्तु' लिख के सबको हैरान कर दिया था, इस श्लोक का मतलब है की 'संसार के सारे प्राणी सुखी रहें', जिसके बाद फैन्स ने ये कयास लगाने शुरु कर दिए थे की शायद लेडी गागा अपने अगले गानों में संस्कृत के इस श्लोक का इस्तेमाल कर सकती हैं. देखिये ट्वीट -



ट्वीट के सिर्फ 2 ही दिन बाद बॉलीवुड के दिग्गज गायक और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिरी ने यह ऐलान कर दिया है की वे लेडी गागा के साथ 2 गानों के लिए कोलैबोरेट करने वाले हैं. जी हाँ आपने सब कुछ एकदम सही-सही पढ़ा है, यह खबर सच है.

भारत में डिस्को कल्चर लाने वाले बप्पी लाहिरी की आवाज़ जल्द ही हमें इंटरनेशनल पॉप स्टार लेडी गागा की आवाज़ के साथ सुनने को मिलेगी. यह खबर बप्पी दा ने खुद कन्फर्म की. उन्होंने बताया की वे लेडी गागा के साथ 2 डुएट करेंगे और यह गाने अगले साल के अंत तक रिकॉर्ड किये जाएँगे.

इसके साथ ही बप्पी दा ने ये भी बताया की उन्होंने सिंगर एकोन के साथ भी एक गाना रिकॉर्ड किया हिया रु जल्द ही वह गाना भी रिलीज़ होगा. यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड और हॉलीवुड का मेल हुआ है. इससे पहले भी एकोन ने शाहरुख़ खान की फिल्म रा वन के लिए 'छम्मक छल्लो' गया था और अक्षय कुमार की 'सिंह इज़ किंग' के लिए भी 'स्नूप डॉग' ने भी गाना गाया था.

End of content

No more pages to load