Bollywood News


किम कर्दाशियन को जन्मदिन पर दिया पति कान्ये वेस्ट ने ये तोहफा!

किम कर्दाशियन को जन्मदिन पर दिया पति कान्ये वेस्ट ने ये तोहफा!
हाल ही में मशहूर अमेरिकी मॉडल और एक्ट्रेस किम कर्दाशियन ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया और उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपने सभी फैन्स और चाहनेवालों को खूबसूरत बर्थडे विश और तरह - तरह के तोहफों के लिए धन्यवाद भी दिया लेकिन सबसे बढ़िया और दिल छु लेने वाला तोहफा किम को दिया उनके पति कान्ये वेस्ट ने.

कान्ये ने किम को ऐसा तोहफा दिया जिसके बारे में पता चलते ही किम हैरान हो गयी मगर उन्हें बेहद ज्यादा ख़ुशी भी हुई. कान्ये ने किम के 39वें जन्मदिन पर 4 अलग - अलग चैरिटी संस्थाओं को 1 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 7 करोड़ रुपये का दान दिया.

कान्ये ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया क्यूंकि इन चैरिटी संस्थाओं को किम सपोर्ट करती हैं. किम ने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स और खास कर पति कांई वेस्ट को धन्यवाद देते हुए लिखा की उनके इस कदम से किम को बेहद ख़ुशी हुई और उनके दिल को बहुत ख़ुशी मिली है.



इससे पहले भी किम कर्दाशियन ने इस साल मेट गाला में भी अपनी भीगी हुई ड्रेस को लेकर काफी सुर्खियाँ बटोरी थी जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे किम नहा कर आ गयी हों. गौरतलब है की कान्ये वेस्ट और किम कर्दाशियन की शादी साल 2014 में हुई थी और इससे पहले भी किम 2 बार पहले शादी कर चुकी हैं.

End of content

No more pages to load