Bollywood News


अमेरिका के राष्ट्रपति बनना चाहते हैं कान्ये वेस्ट

अमेरिका के राष्ट्रपति बनना चाहते हैं कान्ये वेस्ट
रियलिटी टीवी स्टार और एक्टिविस्ट किम कर्दाशियन के पतिदेव और रैप आर्टिस्ट कान्ये वेस्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमे उन्होंने फैन्स के सामने कई चुन्काने वाले खुलासे किये. इनमे सबसे मजेदार बात उन्होंने ये कहीं की वे एक दिन अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे.

जी हाँ, बनना चाहेंगे नहीं, बनेंगे! अब कान्ये ने ये भविष्यवाणी क्या सोच कर की है ये तो कान्ये ही जाने मगर यह पहली बार नहीं हिया जब उन्होंने अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की इच्छा ज़ाहिर की है, इससे पहले भी कान्ये कई बार राष्ट्रपति बनने की इच्छा जता चुके हैं.

उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी उम्मेदवारी भी घोषित कर दी है. इस इंटरव्यू में कान्ये ने इसके अलावा ये भी कहा की वे काफी छोटी उम्र में ही पोर्न विडियो देखने लग गए थे और अपनी मा के दुनिया से जाने के बाद वे सेक्स के आदि हो गए थे. लेकिन आज वे अपनी पत्नी किम कर्दाशियन और बच्चों के साथ एक सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं.



गौरतलब है की हाल ही में कान्ये ने किम के जन्मदिन पर 4 अलग - अलग चैरिटीज़ को 1 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 7 करोड़ रुपये का दान किया था जिससे किम बहुत खुश भी हुई थी और सोशल मीडिया पर कान्ये का धन्यवाद भी किया था.

End of content

No more pages to load