Bollywood News


क्रिस एवंस फिर नज़र आएँगे स्टीव रॉजर्स के किरदार में?

क्रिस एवंस फिर नज़र आएँगे स्टीव रॉजर्स के किरदार में?
हॉलीवुड एक्टर क्रिस एवंस जो की मार्वल स्टूडियोज़ की कैप्टन अमेरिका और अवेंजर्स फिल्म सीरीज़ में स्टीव रॉजर्स उर्फ़ कैप्टन अमेरिका का किरदार निभाने के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं हालिया ख़बरों के मुताबिक एक बार फिर से हमें स्टीव के किरदार में नज़र आ सकते हैं.

जी हाँ, हॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है की मार्वल की आगामी टीवी/वेब सीरीज 'फैल्कन एंड द विंटर सोल्जर', जो की इन दोनों सुपर हीरोज़ की कहानी को आगे बढ़ाती नज़र आएगी इसके दो एपिसोड्स में स्टीव रॉजर्स के किरदार में क्रिस एवंस वापस नज़र आएँगे.

इस खबर को लेकर दुनियाभर के फैन्स में काफी उत्सुकता है और अब देखना है यह की इस बात में आखिर कितनी सच्चाई है. गौरतलब है की कैप्टन अमेरिका अवेंजर्स एन्डगेम की अंत में टाइम ट्रेवल के ज़रिये समय में वापस जा कर पेगी कार्टर के साथ अपना जीवन व्यतीत करता है और वर्त्तमान में कैप्टन अमेरिका यानी स्टीव रॉजर्स बूढा होने पर अपनी शील्ड और कैप्टन अमेरिका की उपाधि फैल्कन को सौंप कर रिटायर हो जाता है.

मगर क्रिस के एक बार फिर स्टीव के रूप में नज़र आने की खबर ने फैन्स को उत्सुक कर दिया है. फैन्स का मानना है की फैल्कन का दिशा निर्देशन और उसकी मदद करना क्रिस एवंस के 'फैल्कन एंड द विंटर सोल्जर' सीरीज़ में वापस आने का कारण हो सकता है, हालांकि क्रिस हमें एक बूढ़े स्टीव रॉजर्स के रूप में नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load