Bollywood News


विल स्मिथ की 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' का हिंदी ट्रेलर जारी!

विल स्मिथ की मशहूर फिल्म फ्रैंचाइज़ी बैड बॉयज की दोनों फ़िल्में हमारे बचपन का ख़ास हिस्सा रही हैं और बचपन की यादें ताज़ा करने के लिए विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस एक बार फिर हमें बैड बॉयज सीरीज की अगली फिल्म 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' में नज़र आने वाले हैं.

भारत में दर्शकों की उत्सुकता बढाने के लिए अब इसके निर्माताओं में फिल्म का हिंदी ट्रेलर भी जारी कर दिया है जो की बेहद मजेदार है और ट्रेलर में माइक और मार्कस की हिंदी में धमाल मचाती जोड़ी आपको बेहद पसंद आएगी.. देखिये ट्रेलर -



बता दें बैड बॉयज 2, साल 2003 में रिलीज़ हुई थी और अब 16 साल बाद एक बार फिर विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस की जोड़ी परदे पर लौट रही है जिसे लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह के निर्देशन में बनी यह फिल्म दुनियाभर में अगले साल 17 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load