Bollywood News


माइली साइरस की हुई वोकल कॉर्ड सर्जरी

माइली साइरस की हुई वोकल कॉर्ड सर्जरी
हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस माइली साइरस जिनका हाल ही में उनकी पति लियम हेम्स्वर्थ से तलाक हुआ है उनकी बीते दिनों वोकल कॉर्ड सर्जरी हुई है. माइली कुछ समय से गले की बीमारी से पीड़ित चल रही थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें ये सर्जरी करवाने के लिए कहा था.

सर्जरी कामयाब रही है और माइली के फैन्स फ़िलहाल उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. माइली को पूरी तरह से ठीक होने में अभी कुछ हफ़्तों का समय लग सकता है और उन्हें इसलिए चुप रहने की भी हिदायत दी गयी है. काम की बात की जाए तो माइली जल्द ही 'ब्लैक मिरर' के पांचवें सीज़न में में नज़र आएंगी जो की एक टीवी सीरीज है.



बता दें माइली ने अपने बॉय फ्रेंड लियम हेम्स्वर्थ से पिछले साल दिसम्बर में शादी की थी और शादी के सिर्फ आठ महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था. तलाक का कारण दोनों की तरफ से ये बताया गया था की दोनों फिलहाल अपने - अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं.

गौर करने लायक बात ये है की माइली एक बाईसेक्शुअल हैं और ये बात वे खुद भी मान चुकी हैं. लियम और माइली ने शादी से पहले 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था. दोनों की पहली बार मुलाकात 2008 में उनकी फिल्म 'द लास्ट सौंग' के सेट पर हुई थी और तब से दोनों साथ थे.

End of content

No more pages to load