Bollywood News


इस कारण हुई सेलिना गोमेज़ को मानसिक तकलीफ़

इस कारण हुई सेलिना गोमेज़ को मानसिक तकलीफ़
हमें कभी न कभी और किसी न किसी मोड़ पर बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है, बॉडी शेमिंग यानी जब कोई आपके शरीर को लेकर आपका मजाक उड़ाने लगे. इस चीज़ से आम इंसान के साथ ही सितारे भी अछूते नहीं रहे हैं उल्टा उन्हें स्टार्स होने के कारण सोशल मीडिया के कारण हर जगह इसका सामना करना पड़ता है.

सिंगर और अभिनेत्री सेलिना गोमेज़ ने हाल ही कहा की उन्हें भी वज़न बढ़ने के बाद बॉडी शेमिंग का काफी सामना करना पड़ा. गोमेज़ ने अपनी मित्र के विडियो पॉडकास्ट 'गिविंग बेक जेनेरेशन' के एक एपिसोड में यह बात सामने रखी की उनके वज़न को लेकर लोगों द्वारा किये गए कमेंट्स से उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा.



सेलीना ने कहा की उन्हें वज़न घटने बढ़ने के साथ पहली बार बॉडी शेमिंग का पता चला. उन्होंने कहा की 'मैं ल्यूपस से जूझ रही थी, ऐसी और कई परेशानियाँ थी जिनसे मैं गुज़र रही थी और तब मैंने बॉडी शेमिंग को पहली बार महसूस किया'

सेलिना के मुताबिक वे दिन उनके लिए काफी मुश्किल भरे थे, उनका वज़न काकी बढ़ गया था और सोशल मीडिया पर और हर जगह लोग इस बात का मज़ाक बनाते थे जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों और मुश्किल भरे समय से गुज़रना पड़ा.

End of content

No more pages to load