Bollywood News


फ्रीडा पिंटो ने की बॉयफ्रेंड कोरी ट्रैन से सगाई

हॉलीवुड अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो जो की हमें 'स्लमडॉग मिलियनेयर' और 'मोगली' जैसी फिल्मों के साथ ही कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं उन्होंने अपने लाखों चाहनेवालों का दिल तोड़ते हुए आखिर अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है.

फ्रीडा ने सगाई की जानकारी फैन्स को इन्स्टाग्राम के ज़रिये कोरी के जन्मदिन पर अपनी और मंगेतर कोरी की तस्वीर पोस्र्ट करके दी. उन्होंने लिखा `अब सब समझ आ रहा है। जीवन समझ में आता है, दुनिया समझ में आती है, पिछले आँसू और परीक्षण समझ में आते हैं, प्यार के बारे में बुद्धिमान पुराने प्रेमियों ने जो कहा वो समझ में आता है, जहां मैं हूँ समझ में आता है और जहां मैं जाना चाहती हूं समझ में आता है.तुम मेरी ज़िन्दगी में आने वाली सबसे खूबसूरत चीज़ हो.

जन्मदिन की बधाई मंगेतर!`



बता दें की कोरी पेशे से एक एडवेंचर फोटोग्राफर हैं और वे फ्रीडा को काफी सालों से डेट कर रहे थे जिसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को अगले मकाम पर ले जाने का फैसला किया. फिल्मों की बात करें तो फ्रीडा हमें 'नीडल इन अ टाइमस्टैक' और 'लव, वेडिंग, रिपीट' फिल्मों में नज़र आएंगी.

End of content

No more pages to load