Bollywood News


‘कैप्टन अमेरिका’ की इमेज से बाहर निकलना चाहते हैं हैं क्रिस एवंस!

‘कैप्टन अमेरिका’ की इमेज से बाहर निकलना चाहते हैं हैं क्रिस एवंस!
मार्वल की फिल्मों में सुपर हीरो 'कैप्टन अमेरिका' का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड सुपरस्टार क्रिस एवंस अब अपनी सुपर हीरो वाली इमेज से बाहर आना चाहते है और और अब कई साल के बाद वे एक अलग और नए किरदार में दिखने वाले हैं रिआन जॉनसन की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'नाइव्स आउट' में.

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए क्रिस ने एक न्यूज़ पोर्टल से कहा की "ये ऐसी फिल्म है जो मुझे बेहद पसंद है मगर मगर मुझे नहीं लगता की आज कल है ये फ़िल्में ज्यादा बनती हैं, मैं हमेशा बड़े - बड़े और 'गुड गाय' वाले किरदार निभाता हूँ तो इस बार कुछ नया और अलग करके अच्छा लगा".

बता दें की कृष एवंस की मिस्ट्री - थ्रिलर फिल्म 'नाइव्स आउट' भारत में कल रिलीज़ होने जा रही है जिसमे वे एक प्लेबॉय के किरदार में नज़र आएँगे. फिल्म का निर्देशन किया है रिआन जॉनसन ने और क्रिस के साथ फिल्म में डेनियल क्रेग, ऐना डे आर्मस, जेमी ली कर्टिस, डॉन जॉनसन और भी कई कलाकार नज़र आएँगे.

यह कई साल बाद है जब क्रिस 'कैप्टन अमेरिका' के आलावा कोई किरदार निभाते दिखेंगे. गौरतलब है की क्रिस ने पहली बार 2011 में आई मार्वल की फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेंजर' में ये किरदार निभाया था और आखिरी बार इस साल आई 'अवेंजर्स: एन्डगेम' में जो की दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है.

End of content

No more pages to load