Bollywood News


दिलचस्प है 'डेथ ऑन द नाइल' से अली फज़ल का लुक

अली फज़ल उन बॉलीवुड कलाकारों में से एक हैं जो की बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफ़र तय करने में कामयाब रहे हैं. जल्द ही वे हमें एक और हॉलीवुड फिल्म 'डेथ ऑन द नाइल' में 'वंडर वुमन' गैल गडॉट के साथ काम करते हुए नज़र आने वाले है और फिल्म से उनके किरदार का लुक काफी दिलचस्प है.

अली फज़ल ने इस फिल्म से अपने किरदार का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमे वे 1940 के दशक के फैशन के हिसाब से एक एक धारियों वाला कोट, ग्रे पेंट, गले में मफलर, हाथ में ग्लव्स, गॉगल्स और काले जूते पहने हुए नज़र आ रहे हैं और उनका लुक काफी दिलचस्प लग रहा है. देखिये -

View this post on Instagram

Abide!

A post shared by ali fazal (@alifazal9) on





बता दें की 'डेथ ऑन द नाइल' एक क्राइम - थ्रिलर फिल्म है जो की स्वर्गीय लेखिका अगाथा क्रिस्टी की इसी नाम की 1937 की नॉवेल पर आधारित है और 2017 की हॉलीवुड फिल्म 'मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस' का सीक्वल है.

इस फिल्म के निर्देशन करेंगे केनेथ ब्रनाघ जो की फिल्म में नज़र भी आएँगे. साथ ही टॉम बेटमैन, अन्नेट बेनिंग, रुस्सेल बर्नाड, अली फज़ल, डौन फ्रेंच, गैल गडॉट, आर्मी हैमर, रोज़ लेस्ली, एमा मैके, सोफी ओकोनेडो, जनिफेर सौन्डर्स और लेटीटा राईट एहम किरदारों में दिखेंगे. यह फिल्म अक्टूबर 9, 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load