Bollywood News


मार्वल स्टूडियोज़ की 'ब्लैक विडो' का टीज़र जारी!

मार्वल स्टूडियोज़ की 'ब्लैक विडो' का टीज़र जारी!
'अवेंजर्स: एन्डगेम' के बाद से फैन्स बेसब्री से मार्वेल की आगामी सुपर हीरो एक्शन फिल्म 'ब्लैक विडो' का इंतज़ार कर रहे हैं और आखिरकार फैन्स का इंतज़ार ख़त्म हो गया है क्यूंकि फिल्म से पहला टीज़र जारी कर दिया गया है जिसमे स्कारलेट जॉनसन एक बार फिर नताशा रोमनौफ़ उर्फ़ ब्लैक विडो के किरदार में नज़र आ रही हैं.

मार्वल एंटरटेनमेंट के अधिकारक इन्स्टाग्राम हैंडल पर कुछ देर पहले ही ब्लैक विडो का टीज़र शेयर किये गया है. 1 मिनट के इस टीज़र में नताशा अपने बीते कल का सामना करने के लिए वापस रूस जाती है जहाँ उसकी मुलाकात उसकी बहन से होती है. टीज़र में हमें रूस के 'कैप्टन अमेरिका' कहे जाने वाले सुपर हीरो 'रेड गार्डियन' (डेविड हारबर) और फिल्म के मुख्य विलन टास्कमास्टर की भी झलक देखने को मिल रही है. देखिये -



बता दें की 'ब्लैक विडो' की कहानी 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' और 'अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' के बीच हुए ब्लैक विडो के एडवेंचर्स पर आधारित होगी और इसलिए इस फिल्म में हमें एक बार फिर टोनी स्टार्क/आयरन मैन के रूप में रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी कमियों रोल में नज़र आएँगे.

ब्लैक विडो में स्कारलेट जॉनसन के साथ डेविड हार्बर, फ्लोरेंस पघ, ओ-टी फैग्बेनले, रेचल वेइस्ज़, राय विनस्टोन, ऑलिवर रिकटर्स भी नज़र आएँगे. यह फिल्म अमेरिका में 1 मई 2020 को रिलीज़ होगी और भारत में 30 अप्रैल, 2020 को.

End of content

No more pages to load