Bollywood News


लौरन हाशियन से शादी करने से कतराते थे 'द रॉक'

लौरन हाशियन से शादी करने से कतराते थे 'द रॉक'
ड्वेन जॉनसन उर्फ़ 'द रॉक' पूर्व रेसलर और दुनिया के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से हैं और उन्हें देख कर ये तो बिलकुल भी नहीं लगता है की वे भी किसी काम से डरते या कतराते होंगे मगर अक्सर जैसा दिखता है वैसा होता नहीं और ड्वेन ने भी हाल ही में एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में ऐसी ही एक बात का खुलासा किया जिससे वे काफी समय से कतराते आये थे.

ड्वेन जॉनसन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड लौरन हशियन से शादी की है और दोनों साथ में काफी खुश भी हैं मगर ड्वेन ने हाल ही में एक मैगज़ीन से बातचीत के दौरान बताया के वे लौरन से शादी करने से काफी समय से कतरा रहे थे. जी हाँ, उन्होंने कहा की "मैं शादी से डर नहीं रहा था मगर एक हिचकिचाहट सी थी.लेकिन कुरान काफी संयम रखती हैं हम दोनों साथ में काफी खुश हैं". उन्होंने ये भी बताया की वे और लौरन साल 2007 में पहली बार मिले थे लेकिन दोनों को 'आई डू' कहने में 12 साल का समय लग गया. दिलचस्प बात ये है की ड्वेन और उनकी पहली डैनी गार्सिया की शादी साल 1997 में हुई थी और तलाक़ ठीक 10 साल बाद 2007 में. बता दें की ड्वेन जॉनसन और लौरन हाशिया की शादी इसी साल अगस्त में हुई है.

फ़िल्मी परदे पर ड्वेन जॉनसन हमें जल्द ही जेक कासडान की एडवेंचर फिल्म 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' के सीक्वल 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' में जैक ब्लैक, केविन हार्ट, कैरन जिलियन, निक जोनस के साथ नज़र आएँगे. यह फिल्म 13 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load