Bollywood News


'जेम्स बौंड: नो टाइम टू डाई' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़!

'जेम्स बौंड: नो टाइम टू डाई' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़!
जेम्स बौंड की आखिरी फिल्म 'स्पेक्ट्र' 2015 में आई थी जिसमे जेम्स बौंड का किरदार एजेंट 007 रिटायर हो जाता है मगर इस काम में रिटायरमेंट शायद दुनिया से जाने के बाद ही होती है. दुनिया पर एक नया खतरा मंडरा रहा है और इसलिए 'नो टाइम टू डाई' में जेम्स बौंड को तलाश कर रिटायरमेंट से वापस निकाला जाता है.

बौंड का किरदार वापस आता है और उसी काम में लग जाता है जो वो सबसे बढ़िया करता है, दुनिया को बचाना. हालांकि इस बार उसकी मुश्किलें कुछ ज्याद ही बढ़ने वाली हैं. नो टाइम टू डाई का ट्रेलर जारी हो गया है और ये हर बौंड फिल्म की तरह ये भी धमाकेदार एक्शन से भरा हुआ है और डेनियल क्रेग एक बार फिर बौंड के किरदार में ज़बरदस्त लग रहे हैं. देखिये ट्रेलर -



नो टाइम टू डाई भारत में 3 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होगी. यह जेम्स बौंड सीरीज़ की 25 फिल्म है जिसे निर्देशन किया है कैरी जोजी फुकुनागा ने और डेनियल क्रेग के साथ फिल्म में रामी मालिक इस बार मुख्य विलन के किरदार में नज़र आएँगे.

साथ ही फ़िल्म में राल्फ फ़िएन्नेस, नाओमी हैरिस, रोरी किन्नीअर, लेया सीडक्स, बेन विशौ, जेफरी राईट, ऐना डी आर्मस, लाशाना लिंच, डेविड डैनसिक, और क्रिसटॉफ़ वाल्ट्ज भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

End of content

No more pages to load