Bollywood News


हॉलीवुड फिल्म 'बौम्बशैल' भारत में इस दिन होगी रिलीज़

अमेरिकी न्यूज़ चैनल 'फॉक्स न्यूज़' के सीईओ रॉजर अलिएस पर उन्ही के चैनल की 3 महिलाओं द्वारा सेक्शुअल हर्रेसमेंट का आरोप लगाने के बाद जो विवाद हुआ था उस पर आधारित फिल्म 'बौम्बशैल' भारत में रिलीज़ होने के लिए तैयार है और फिल्म की रिलीज़ डेट की भी घोषणा कर दी गयी है.

बौम्बशैल में हमें चार्लिज़ थेरौन, निकाल किडमैन और मार्गट रॉबी मुख्य किरदारों में नज़र आएँगे और यह फिल्म भारत में 3 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी. इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट करके थोड़ी देर पहले दी -



बता दें की 'बौम्बशैल' सत्य घटना पर आधारित एक ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन किया है जे रोच ने और फिल्म में जॉन लिथगौ, केट म्ककिनन कौनी ब्रिटन, मार्क डुपलास रॉब डेलानी और भी कई कलाकार अहम किरदारों में नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load