Bollywood News


'जुमांजी 2' की भारत में पहले वीकेंड दमदार कमाई

ड्वेन जॉनसन की कॉमेडी एडवेंचर फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' का दुनियाभर में भारत में भी फैन्स उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे थे और फिल्म शुक्रवार को रिलीज़ हुई तो ये उत्सुकता फिल्म के पहले दिन का आंकड़ों में नज़र भी आई. जुमांजी 2 ने प्रिअद रिव्युज़ से 1.15 करोड़ रुपये कमाने के बाद शुक्रवार को 5 करोड़ कम कर बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया शुरुआत की.

शनिवार को फिल्म की कमाई और भी उछाल देखने को मिला और फिल्म की कमाई रही 8.35 करोड़ रुपये. रविवार को और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जुमांजी 2 ने 10.10 करोड़ की रकम जुटाई है जो की काफी बढ़िया है. कुल मिलाकर अब तक ये फिल्म भारत में 24.65 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. तरन आदर्श ने ट्वीट कर ये जानकारी दी -



बता दें की 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' 2017 में आई फिल्म 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' का सीक्वल है. फिल्म का निर्देशन किया है जेक कासडान ने और इसमें ड्वेन जॉनसन, कैरन गिल्लन, केविन हार्ट, जैक ब्लैक, निक जोनस और औक्वाफीना मुख्य भूमिकाओं में दिखे हैं.

End of content

No more pages to load