Bollywood News


हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'द ग्रज' की रिलीज़ डेट जारी

2004 में आई हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'द ग्रज' एक जापानी फिल्म का रीमेक थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद बढ़िया प्रदर्शन किया था और अब 16 साल बाद हमें इस फिल्म का रिबूट देखने को मिलने वाला है. जी हाँ, ताकाशी शिमिज़ू के निर्देशन में बनी फिल्म 'द ग्रज' का रिबूट लगभग बन कर तैयार है और इसकी रिलीज़ डेट भी सामने आ गयी है.

इस रिबूट का निर्देशन किया है मशहूर हॉरर फिल्म निर्देशक निकोलस पेस्के ने और निर्माता हैं 'ईविल डेड' होर्रो फिल्म सीरीज़ के निर्माता सैम रायमी. द ग्रज हमें 3 जनवरी 2002 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. इस बता की जानकारी तरन आदर्श ने ट्वीट करके दी. देखिये -

'द ग्रज' में एंड्रिया राइजबरो, डेमियन बिचिर, जॉन चो, बेट्टी गिल्पिन, लिन शये, जैकी वीवर, फ्रेंक्लिन फेसन, विलियम सैडलर और भी कई कलाकार अहम् किरदारों में दिखेंगे. यह फिल्म जनवरी 3, 2020 को भारत में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load