Bollywood News


'अवतार 2 तोड़ देगी एन्डगेम का रिकॉर्ड' - जेम्स कैमरॉन

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 10 साल चली इनफिनिटी सागा फिल्म सीरीज़ इस साल रिलीज़ हुई फिल्म 'अवेंजर्स: एन्डगेम' के साथ ख़त्म हुई और एक नया इतिहास बन गया. वो इतिहास जिसमे मार्वल स्टूडियोज़ की 'अवेंजर्स: एन्डगेम' दुनिया की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन गयी.

इससे पहले जेम्स कैमरॉन की 2009 में रिलीज़ हुई फिल्म 'अवतार' दुनिया की सबसे कमाऊ फिल्म थी जिसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 2.79 बिलियन डॉलर्स की कमाई की थी. ये रिकॉर्ड मार्वल की एन्डगेम ने 7.8 मिलियन डॉलर्स से तोड़ कर 2.798 बिलियन यानी लगभग 2.8 बिलियन की कमाई कर ली.

लेकिन हाल ही में जेम्स ने एक इंटरव्यू के दौरान ये कहा की उनकी फिल्म अवतर का सीक्वल ये रिकॉर्ड तोड़ देगी. उन्होंने कहा "ऐसा हो ही जाएगा, मगर ये पल एन्डगेम का है. उन्होंने हमें 1 प्रतिशत के भी चौथे हिस्से से हराया है. मैं आज सुबह ड्राइव करते हुए सोच रहा था और मुझे लगता है अकाउंटेंट इसे राउंडिंग एरर कहते हैं".

जेम्स ने बात - बात में ही एन्डगेम को मुबारक देते हुए फिल्म पर तंज भी कस दिया. गौर करने लायक बात ये है की 'अवेंजर्स: एन्डगेम' ने दूसरी बार रिलीज़ होने पर कुछ और कमाई की और ये रिकॉर्ड तोडा जबकी 'अवतार' दो से भी ज्यादा बार रिलीज़ की गयी थी थी. खैर, अवतार 2 हमें दिसम्बर 17, 2021 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load