Bollywood News


'ब्लैक एडम' के लिए ड्वेन जॉनसन की तयारी शुरु

'ब्लैक एडम' के लिए ड्वेन जॉनसन की तयारी शुरु
सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन की हालिया रिलीज़ 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 500 मिलियन डॉलर्स से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब भी ये कमाई जारी है. जुमांजी के बाद ड्वेन की जिस फिल्म के लिए फैन्स सबसे ज्यादा उत्सुक हैं वो है डीसी स्टूडियोज़ की 'ब्लैक एडम' जो की ड्वेन के करियर की पहली सुपरहीरो फिल्म है.

डीसी कॉमिक्स के नेगेटिव हीरो 'ब्लैक एडम' पर आधारित इस फिल्म की घोषणा ड्वेन ने कुछ दिन पहले फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए की थी जिसका निर्देशन करेंगे जौमें कोल्लेट-सेर्रा और और इसकी कहानी लिखी है एडम स्टायकिएल ने और अब ड्वेन जॉनसन ने इस फिल्म के लिए तैयारी भी शुरु कर दी है.

जी, ड्वेन ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये हाल ही में ये बात फैन्स के साथ फिल्म के एक एनिमेटेड मोशन पोस्टर के साथ साझा की जिसमे वे 'ब्लैक एडम' के किरदार में नज़र आ रहे हैं. देखिये -



बता दें की ड्वेन जॉनसन के अलावा फिल्म की बाकि स्टारकास्ट का खुलासा अब तक नहीं किया गया है. फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल के महीने के आस - पास शुरु की जाएगी. जौमें कोल्लेट-सेर्रा द्वारा निर्देशित 'ब्लैक एडम' के निर्माता हैं ब्यू फ्लिन और हायरम गार्सिया और ये फिल्म 22 दिसम्बर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load