Bollywood News


नेशनल ट्रेज़र 3 की स्क्रिप्ट पर शुरु हो चुका है काम

निकोलस केज, जस्टिन बार्था और डीएन क्रूगर स्टारर 2004 में रिलीज़ हुई एडवेंचर फिल्म नेशनल ट्रेज़र सुपरहिट रही थी और आज भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जाता है. फिल्म की कामयाबी देखते हुए साल 2007 में इसका सीक्वल 'नेशनल ट्रेज़र: द बुक ऑफ़ सीक्रेट्स' रिलीज़ हुआ और इस फिल्म ने पिछली फिल्म से भी ज्यादा कारोबार किया और अब 13 साल के बाद इस सीरीज का तीसरा पार्ट भी हमें देखने को मिलने वाला है.

जी हाँ, कुछ दिन पहले ही खबर आई है की लम्बे समय से फिल्म पर विचार कर रहे निर्मातों ने आखिर इसे हरी झंडी दिखा दी है और नेशनल ट्रेज़र 3 पर कम शुरु हो चुका है. इस फिल्म पर 2016 से बात चल रही थी मगर हाल ही में निर्माताओं द्वारा ये घोषणा की गयी की 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' की कहानी लिखने वाले लेखक क्रिस ब्रेम्नर नेशनल ट्रेज़र 3 की स्क्रिप्ट पर काम शुरु कर चुके हैं.

हालांकि फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं ये है की इस फिल्म में कौन से कलाकार वापस नज़र आएँगे या कौन नहीं लेकिन एक बात तय है की निकोलस केज ज़रूर इस फिल्म का हिस्सा होंगे. नेशनल ट्रेज़र 3 के 2021 में रिलीज़ होने की उम्मीद है. फिलहाल निकोलस की अगली फिल्म है रिचर्ड स्टैनले की हॉरर मूवी 'कलर आउट ऑफ़ स्पेस' जो की 24 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load