Bollywood News


आमिर खान की ये मूवी हॉलीवुड निर्देशक जेम्स गन की है फेवरेट इंडियन फिल्म

आमिर खान की ये मूवी हॉलीवुड निर्देशक जेम्स गन की है फेवरेट इंडियन फिल्म
हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स गन सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते है हाल ही में उनसे पूछा गया कि उनकी पसंदीदा भारतीय फिल्म कौन सी है? तो इसका जवाब देते हुए जेम्स ने आमिर खान की बेहद चर्चित क्रिकेट पर आधारित फिल्म का नाम लिया|

हॉलीवुड की चर्चित फिल्म सुसाइड स्क्वॉड और गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी 2 जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर जेम्स गन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन्स किया| जहां उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए| जेम्स ने इसके अलावा अपने अपकमिंग प्रोजेक्टस के बारे में बात की वही उन्होंने अपनी फेवरेट भारतीय फिल्म पर भी अपनी बात रखी|

जेम्स से पूछा गया कि उनकी पसंदीदा भारतीय फिल्म कौन सी है| इसका जवाब देते हुए जेम्स ने आमिर खान की बेहद चर्चित क्रिकेट बेस्ड फिल्म 'लगान' का नाम लिया| बता दें कि आमिर खान की फिल्म लगान साल 2001 में रिलीज हुई थी| इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी| ये फिल्म आमिर खान और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के करियर की सबसे सफल फिल्मों में शुमार किया जाता है| ये फिल्म उस साल भारत की तरफ से ऑफिशियल ऑस्कर एंट्री भी थ||



जेम्स ने ये भी बताया कि उनकी फिल्मों को सबसे ज्यादा प्रभावित हॉन्ग कॉन्ग की फिल्मों ने किया है| उन्होंने ये भी कहा कि गार्डियन्स ऑफ दि गैलेक्सी का पूरा स्ट्रक्चर होन्ग कोंग सिनेमा से ही लिया गया है | उन्होंने अपने फिल्ममेकिंग के प्रोसेस के बारे में भी बात करते हुए कहा, मैं सेट पर जाने से पहले सब कुछ तैयार रखना पसंद करता हूं| फिल्म बनाने का आधा तरीका है बैलेंस बनाकर चलना| इसके अलावा आधा तरीका काफी पर्सनल होता है| ये कैरेक्टर्स के बारे में होता है| मैं हमेशा ये देखता हूं कि मेरी फिल्म इमोशनल और लॉजिकल मानकों पर खरी उतरे|

End of content

No more pages to load