Bollywood News


रॉबर्ट पैटिनसन की 'द बैटमन' की रिलीज़ बढ़ी आगे, अगले साल इस दिन होगी रिलीज़!

मैट रीव्स के निर्देशन में बनी रही डीसी यूनिवर्स की आगामी डार्क सुपरहीरो थ्रिलर फिल्म 'द बैटमन' जो की इस साल अक्टूबर में रिलीज़ होने वाली थी अब कोरोना वायरस महामारी के कारण आगे बढ़ गयी है | हाल ही सामने आ रही ख़बरों के मुताबिक़ इस फिल्म की रिलीज़ डेट को अब अगले साल 4 मार्च को शिफ्ट कर दिया है |

बता दें की मैट रीव्स द्वारा निर्देशित 'द बैटमैन' में जहां रॉबर्ट पैटिनसन बैटमैन के रूप में दिखेंगे वहीँ ज़ो क्रविट्ज़ 'कैटवुमन' के किरदार में दिखाई देंगी | साथ ही फिल्म में पॉल डानो, जेफरी राइट, जॉन टूरटुर्रो, पीटर सार्सगार्ड, बैरी केओघन, जेमी लॉसन, एंडी सर्किस और कोलिन कोलिन फेर्रल भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगे |

गौरतलब है की 2019 की शुरुआत तक डीसी की 'जस्टिस लीग' में बैटमैन का किरदार निभाने वाले बेन अफ्ल्लेक ही ' द बैटमैन' में भी नज़र आने वाले थे मगर किन्ही कारणों से उन्होंने फिल्म से हाथ खींच लिए जिसके बाद निर्देशक मैट रीव्स ने बतौर बैटमैन रॉबर्ट पैटिनसन को फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया | कुछ महीने पहले फिल्म का टीज़र भी जारी हुआ था जिसमे पैटिनसन बैटमैन के रूप में नज़र आ रहे थे |

End of content

No more pages to load