Bollywood News


नेपोलियन का किरदार निभाएंगे 'जोकर' अभिनेता वाकीन फ़ीनिक्स?

पिछले साल रिलीज़ हुई टॉड फिलिप्स की फिल्म जोकर से वकीन फ़ीनिक्स ने क्रिटिक्स और फैन्स दोनों का दिल जीत लिया था और उनकी परफॉरमेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड भी मिला था | वाकीन के फैन्स के लिए खुशखबरी है की जल्द ही वे उन्हें एक और ज़बरदस्त किरदार में नज़र आ सकते हैं जिसका नाम है नेपोलियन बोनापार्ट, जी, आपने सही पढ़ा है |

फ्रांस के राजा नेपोलियन बोनापार्ट ने अपने जीवनकाल में कई जंगें लड़ी और जीती, उन्होंने फ्रांस के साथ लगभग पूरे यूरोप पर 10 साल तक शासन किया था | नेपोलियन को दुनिया के सबसे महान सेनानायकों में गिना जाता है जिनकी युद्ध नीति का आज भी दुनियाभर के सैनिक स्चूलों में अध्ययन किया जाता है | हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक़ निर्देशक रिडली स्कॉट नेपोलियन की ज़िन्दगी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमे वकीन फ़ीनिक्स नज़र आएँगे |

वकीन के फैन्स इस खबर से काफी उत्सुक हैं और अपने किरदारों में जान डालने की मशहूर इस अबिनेता को इस फिल्म में देखना भी काफी दिलचस्प होगा | फिलहाल वकीन की आगामी फिल्म है माइक मिल्स की ड्रामा 'क'मौन क'मौन' जिसमे उनके साथ गेबी हौफ्फ़मैन, वुडी नॉर्मन, अर्शियल क्लार्क, और जबूकी यंग-वाइट | ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load