Bollywood News


दिवाली पर रिलीज़ होगी हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म 'द वॉर विथ ग्रैंडपा'

लॉकडाउन के बाद उनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और देश भर में सिनेमाहॉल भी खुलने लगे हैं | बॉलीवुड के साथ - साथ हॉलीवुड फ़िल्में भी अब भारत में रिलीज़ हो रही है और इसकी शुरुआत हो रही है रॉबर्ट डीनीरो की कॉमेडी फिल्म 'द वॉर विथ ग्रैंडपा' से | ये फिल्म भारत में दिवाली वीकेंड पर दस्तक देने के लिए तैयार है|

द वॉर विद ग्रैंडपा रॉबर्ट स्मिथ की इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है | फिल्म की कहानी एक छोटे बच्चे और उसके दादा के बीच बेडरूम को लेकर होने वाली 'वॉर' के बारे में है | ये जंग तब शुरू होती है जब एड (रॉबर्ट डीनीरो) रहने के लिए अपने बच्चों के घर आता है जहाँ वह अपने पोते पीटर के कमरे में ठहरता है | पीटर को ये बात पसंद नहीं आती और वह अपना कमरा वापस पाने के लिए अपने ही दादा से जंग का ऐलान करता है जिसके बाद कहने में कई मज़ेदार पल आते हैं| देखिये ट्रेलर-



टिम हिल के निर्देशन में बनी फिल्म द वॉर विद ग्रैंडपा में रॉबर्ट डीनीरो और ओक्स फेग्ले के साथ उमा थर्मन, रॉबी रिग्ग्ल, लौरा मारानो, पॉपी गैगनन, चीच मरीन, क्रिस्टोफर वाल्कन, जेन सीमौर, आईज़ैक क्रेग्टन और भी कई कलाकार नज़र आएँगे | ये फिल्म भारत में 13 नवम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है|

End of content

No more pages to load