Bollywood News


नही रहे 'जेम्स बॉन्ड' अभिनेता शॉन कॉनेरी, 90 साल की उम्र में कहा फैन्स को अलविदा

बता दें कि जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता सर शॉन कॉनेरी 90 वर्ष की उम्र में अपने फैन्स और परिवार वालों को हमेशा के लिए अलविदा कह कर चले गए हैं। शॉन ने सात फिल्मों में बॉन्ड की भूमिका निभाई थी, उन्होंने 'द विंड एंड द लायन', 'द मैन हू वुड बी किंग' और 'इंडियाना जॉन्स एंड लास्ट क्रुसेड' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन किया था|

अगर आपको बता हो शॉन को एक बार ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला है, उन्हें एक आइरिश पुलिसमैन के रोल के लिए ऑस्कर मिला था| इसके अलावा उन्हें तीन गोल्डन ग्लोब्स और दो बफ्टास अवॉर्डस मिले थे| सर शॉन कॉनेरी के बेटे जेसन कॉनरी ने उनके निधन की जानकारी लोगों को देते हुए कहा कि उनके पिता पिछले कुछ समय से बीमार थे और रात में नींद में ही उनकी मौत हो गई।

शॉन का जन्म 25 अगस्त, 1930 को एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड में हुआ था और 16 साल की आयु में ही उन्होंने नेवी को ज्वाइन कर लिया था| इसके अलावा उन्होंने कोऑपरेटिव सोसायटी में दूध वाले की नौकरी भी की थी| शॉन कॉनेरी को 1987 की फिल्म 'द अनटचेबल्स' के लिए सहायक कलाकार के तौर पर ऑस्कर से भी सम्मानित किया गया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शॉन कॉनेरी को 1956 में बीबीसी प्रोडक्शन की फिल्म में काम मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा, शॉन ने ऐक्ट्रेस डीयेन क्लाइंटो से शादी की थी, इसके बाद 1976 में उनका तलाक हो गया था। अभिनेता के निधन से हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक पूरी दुनिया का मनोरंजन जगत दुखी नज़र आया था|

End of content

No more pages to load