Bollywood News


प्रियंका चोपड़ा की वी कैन बी हीरोज़ का ट्रेलर रिलीज़!

प्रियंका चोपड़ा जल्द हमें नेटफ्लिक्स की आगामी सुपरहीरो फिल्म वी कैन बी हीरोज़ में नज़र आने वाली है| कुछ दिन पहले फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था जिसमें उनके किरदार की एक झलक देखने को मिली थी और अब ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है| ये फिल्म वी 2005 में रिलीज़ हुई फिल्म द एडवेंचर्स ऑफ़ शार्कबॉय एंड लावागर्ल के सीक्वल है जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था |

वी कैन बी हीरोज़ की कहानी धरती पर होने वाले एक एलियन हमले के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें एलियंस धरती के सुपरहीरोज़ को किडनैप करके बंदी बना लेते हैं| इसके बाद धरती पर इन सुपरहीरोज़ के बच्चे अपने माँ-बाप को एलियंस से छुड़ाने के साथ-साथ धरती को किस तरह बचाते हैं ये हमें देखने को मिलेगा जब ये फिल्म रिलीज़ होगी| देखिए ट्रेलर-



रॉबर्ट रॉड्रिग्ज़ के निर्देशन में बनी वी कैन बी हीरोज़ में प्रियंका चोपड़ा, क्रिस्चियन स्लेटर, पेड्रो पास्कल, संग-कैंग, बोय्ड होल्ब्रूक, टेलर डूली, हेली रायनहार्ट, एड़ी वॉकन, ब्रेंटली हाइलब्रौन और भी कई कलाकार नज़र आएँगे| ये फिल्म 25 दिसम्बर को क्रिसमस के मौके पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है|

End of content

No more pages to load