Bollywood News


एन्ट-मैन 3 में ये अभिनेता निभाएगा विलन का किरदार?

एमसीयू यानी मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की हर एक फिल्म का दर्शक दुनिया में दिल थाम कर इंतज़ार करते हैं और इन फिल्मों से जुडी छोटी-छोटी ख़बरें जानने के लिए भी बेताब रहते हैं| मार्वल की पाइपलाइन में फिलहाल कई फ़िल्में हैं जिनमें "ब्लैक विडो", "स्पाइडर-मैन 3" सही कई और फ़िल्में शामिल हैं| इन्ही में से एक है पॉल रड और एवांजलीन लिली स्टारर एन्ट-मैन सीरीज की तीसरी फिल्म|

फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो ह्चुकी है जिसमें फिर एक बार पॉल और एवांजलीन हमें एन्ट-मैन व् वास्प के किरदार में ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए दिखेंगे| इसके साथ हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में विलन कौन होगा ये खबर भी सामने आ गयी है| पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म "द लास्ट ब्लैक मैन इन अमेरिका" फेम अभिनेता जॉनथन मेजर्स एन्ट-मैन 3 में मुख्य विलन "कैंग: द कॉन्करर" के किरदार में दिख सकते हैं|

बता दें की कैंग: द कॉन्करर मार्वल कॉमिक्स का एक खतरनाक नेगेटिव करैक्टर है जो की अवेंजर्स का दुश्मन है और टाइम ट्रेवल करने की क्षमता रखता है| बता दें की एन्ट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया का निर्देशन भी सीरीज की पहली और दूसरी फिल्म बनाने वाले पेटन रीड ही करेंगे| फिल्म में पॉल रड, एवान्जलीन लिली और जॉनथन मेजर्स के साथ माइकल डगलस, मिशेल फाईफ़र, व कैथरीन न्यूटन भी नज़र आएँगे| ये फिल्म हमें 2022 में देखने को मिल सकती है|

End of content

No more pages to load