Bollywood News


ऑस्कर विजेता क्रिस्टोफर प्लमर के निधन से पूरे हॉलीवुड में शोक की लहर!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' फिल्म से लोकप्रियता हांसिल करने वाले हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन हो गया है| वह अपने प्रोजेक्ट 'बिगिनर्स' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर चुके थे और हाल ही में 91 वर्षीय इस अभिनेता ने अपने घर वालों के सामने आखिरी साँस ली है| इस बात की जानकारी उनकी पत्नी एलैने टेलर ने ट्विटर पर लोगों के साथ साझा की है|

क्रिस्टोफर ने ऑस्कर पुरस्कार के अलावा दो एमी पुरस्कार और दो टोनी अवॉर्ड्स भी अपने नाम किये हैं| अभिनेता ने अपने शानदार अभिनय के द्वारा दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था, अब उनके निधन की खबर सुनते ही सारे हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है| उनके निधन पर हॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं| एलैने टेलर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "ये बेहद दर्दनाक है, इस नुकसान पर यकीं नहीं होता| बेहद कम करियर ऐसे होते हैं जो इतने प्रभावशाली होते हैं, जब हम सेटअप के बीच बैठकर पियानो बजाते थे, वो एक प्यारे और महान व्यक्ति थे|" देखिये-



फिल्म 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' की अभिनेत्री जुली एंड्रूज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि "दुनिया ने आज एक बेहद बेहतरीन कलाकार खो दिया है और मैं उन्हें एक दोस्त के रूप में हमेशा याद करूंगी| मैं हमेशा साथ किये अपने काम और एक साथ बिताये पल, वो मस्ती और इतने साल के हमारे बॉन्ड को मिस करूंगी|" अभिनेता के फैन्स भी भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load