Bollywood News


'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर रिलीज़ होते ही किया धमाका!

'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर रिलीज़ होते ही किया धमाका!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की 9वीं कड़ी का ट्रेलर हाल ही में लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया गया है| यह रिलीज़ होते ही लोगों की खूब वाहा-वाही बटोर रहा है, इस सीज़न में आपको वो सारा कंटेंट देखने को मिलेगा जिसके लिए यह फ्रेंचाइजी लोकप्रिय है| बता दें कि लगभग 4 मिनट के इस शानदार ट्रेलर में आपको धांसू एक्शन सीन्स से लेकर मजेदार सस्पेंस भी देखने को मिलेगा|

फिल्म में अभिनेता विन डीजल अपने ही भाई का किरदार निभा रहे जॉन सीना से भिड़ते दिखाई देने वाले हैं| इसका निर्देशन जस्टिन लिन कर रहे हैं, जो इससे पहले 3, 4, 5 और छठी फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म का डायरेक्शन कार्य सम्भाल चुके हैं| सूत्रों की मानें तो अबकी बार इसको पहले से कुछ ज्यादा ही अलग बनाया गया है| इसके ट्रेलर को लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं|



फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' को मई 2020 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से इसका प्रदर्शन रोक दिया गया था| अब इसे 8 जुलाई 2021 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा| भारत में इस समय कोरोना महामारी के चलते लगभग सभी सिनेमाघर बंद पड़े हैं, अब ये देखना दिलचस्प होने वाला है की इसको कहाँ और कैसे रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load