Bollywood News


रिहाना की मौजूदगी से प्रशंसक रोमांचित

रिहाना की मौजूदगी से प्रशंसक रोमांचित
रिहाना के प्रशंसक उन्हें यहां त्योहारी खरीदारी में तल्लीन देखकर बहुत खुश हुए। वह इन दिनों अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियों पर आई हुई हैं।

25 वर्षीया रिहाना ने मंगलवार को कुछ नये उपहार इकट्ठे करने के लिए कैरेबियाई द्वीप स्थित केव शेपर्ड डिपार्टमेंट स्टोर का रुख किया।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' की रपट के मुताबिक, रिहाना एक बक्सा और एक खिलौना ले जाती देखी गईं। स्वयं को अपने प्रशंसकों से घिरा पाकर वह मुस्कुराईं। प्रशंसकों ने अपने मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें लीं।

End of content

No more pages to load