Bollywood News


सेलेना ने बहन के साथ बनाया क्रिसमस का खाना

पॉप हस्ती सेलेना गोमेज और उनकी छह महीने की बहन ने क्रिसमस के मौके पर रसोई में कुछ वक्त साथ बिताया। 21 वर्षीया सेलेना ने वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपनी छोटी बहन के साथ रसोई में खाना पका रही हैं।

वेबासाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, सेलेना ने तस्वीर के शीर्षक में लिखा है, "क्रिसमस के लिए रात का खाना बनाने में ग्रेसी मेरी मदद कर रही है।"

तस्वीर में सेलेना लंबी आस्तीन वाली सफेद रंग की शर्ट पहने हैं और उनके बाल खुले हुए हैं, जबकि उनकी छह महीने की बहन ग्रेसी ने हरे रंग की झालरदार पोशाक पहन रखी है।

End of content

No more pages to load