Bollywood News


लॉरेंस ने अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की

लॉरेंस ने अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की
अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने केंटकी स्थित कोसेर चिल्ड्रेंस अस्पताल में कुछ बीमार बच्चों के साथ समय बिताया। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 23 वर्षीया इस अदाकारा ने अस्पताल कर्मियों और बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

मेडिकल स्टाफ ने अस्पताल का दौरा करने के लिए लॉरेंस को धन्यवाद दिया।

अस्पताल स्टाफ ने ट्विटर पर लिखा, "कल बच्चों से मिलने आने के लिए आपका शुक्रिया। हम जानते हैं कि यह उनके लिए बहुत मायने रखता है और इसने उनका दिन सुखद बना दिया।"

End of content

No more pages to load