मशहूर ऑस्ट्रेलियाई गायिका, गीतकार और टैलेंट शो की निर्णायक डेनी मिनोग इस समय अपने अगले अलबम पर काम कर रही हैं और कहा जा रहा है कि नया अलबम बहुत निजी होगा, जिसमें क्रिस स्मिथ से उनके अलगाव के बारें में बातें होंगी। वेबसाइट 'कॉन्टेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 42 वर्षीया मिनोग ने अपने नए अलबम पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसमें वह स्मिथ के साथ संबंध टूटने को और साइमन कॉवेल के साथ उनके प्रेम संबंध की अफवाह के बारे में गाएंगी।
एक सूत्र ने बताया, "रिकॉर्ड बहुत निजी होगा। डेनी पिछले कुछ सालों की घटनाओं को का समावेश करना चाहती हैं।"
सूत्र ने आगे कहा, "बहुत सारी बातों के बारे में वह चुप रहीं और अंतत: उन सभी बातों के बारे में बोलने के लिए वह अपने संगीत का प्रयोग कर रही हैं। वास्तव में यह उन्हें बहुत उपचारात्मक लग रहा है।"
नए अलबम में निजी जिंदगी के बारे में बताएंगी मिनोग
Monday, December 30, 2013 15:52 IST


