Bollywood News


हमारा अलगाव नाटकीय नहीं था : केली

हमारा अलगाव नाटकीय नहीं था : केली
अभिनेत्री केली ऑस्बॉर्न ने कहा है कि उनके मंगेतर मैथ्यू मोशार्ट से उनका अलगाव नाटकीय नहीं था, वे अभी भी अच्छे दोस्त हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 'फैशन पुलिस' की मेजबान केली ने बुधवार को मैथ्यु के साथ अपनी सगाई खत्म करने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि दोनों ने आगे शादी न करने का फैसला किया है, क्योंकि दोनों के साथ होने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है।

अलगाव के बारे में पहली बार बोलते हुए 29 वर्षीया केली ने 'ई! न्यूज' को बताया, "यह आपसी फैसला था। हम एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं, यह हमारे लिए सही समय नहीं था।"

उन्होंने कहा, "वास्तव में हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं, बस हम एक घर में नहीं रह रहे हैं। यह नाटकीय कहानी नहीं है। जिंदगी में यह होता है।"

End of content

No more pages to load