Bollywood News


बीबर ने पड़ोसी के घर की अंडे की बारिश

गायक जस्टिन बीबर ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी के घर पर अंडों से हमला किया। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, पीड़ित के बताया कि बीबर ने गुरुवार रात उसके घर पर अंडे फेंके थे और एल.ए. काउंटी शेरिफ को भी घटनास्थल पर बुलाया गया था।

पड़ोसी ने बताया कि शाम को कलाबसास स्थित उसके घर से जोर से आवाजें आ रही थीं और जब वह दूसरे तल के छज्जे पर आया तो देखा कि बीबर उनके मुख्य दरवाजे पर अंडे फेंक रहे हैं।

पड़ोसी ने यह आरोप भी लगाया कि बीबर ने एक बार उन्हें भी निशाना बनाया।

उनके बीच बहस भी हुआ जिसके बाद बीबर अपने घर के अंदर चले गए।

End of content

No more pages to load