Bollywood News


डेमी ने अपने आलोचकों को 'घटिया' कहा

डेमी ने अपने आलोचकों को 'घटिया' कहा
गायिका डेमी लोवेटो ने हाल ही में आयोजित 2014 के पीपल्स च्वाइस अवार्ड्स में अनुपस्थित रहने के कारण उनकी आलोचना करने वाले लोगों को 'घटिया' कहा है। पुरस्कार समारोह का आयोजन बुधवार की रात हुआ था। पसंदीदा महिला कलाकार और पसंदीदा संगीत प्रशंसक के पुरस्कारों को लेने नहीं पहुंचने पर लोवेटो को ट्विटर पर नाराजगी का सामना करना पड़ा।

लोवेटो ने गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने दर्शकों को यह याद दिलाया कि वह छुट्टी पर हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "धिक्कार है..सिर्फ ट्विटर देखने के लिए ऑनलाइन हुई थी और कुछ प्रशंसक वास्तव में घटिया बन रहे हैं.. मैं पीसीए (पीपल्स च्वाइस अवार्ड्स) में नहीं हूं क्योंकि मैंने पहले ही कह दिया था, मैं इस महीने जितनी संभव हो सके उतनी ज्यादा छुट्टियां ले रही हूं.मैंने पर्याप्त समय से छुट्टियां नहीं ली थीं और अब मैं छुट्टी पर हूं।"

उन्होंने लिखा, "जिन्होंने मुझे अपना मत दिया और यह समझा कि मैं दूर क्यों हूं, उन्हें शुक्रिया।"

End of content

No more pages to load