Bollywood News


घरेलू लड़की हैं मिनाज

घरेलू लड़की हैं मिनाज
गायिका निकी मिनाज कहती हैं कि उन्हें घर में रहना पसंद है। उन्हें शांत रातों में करीबी दोस्तों के लिए खाना बनाने में मजा आता है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' ने 31 वर्षीया मिनाज के हवाले से कहा, "मैं घरेलू लड़की हूं। मैंने एक माह तक जब तक नींद नहीं आई रोज 'द डेविल वियर्स प्रादा' देखी। मुझे कपड़े धोने में मजा आता है। मैं घंटों 'इंवेस्टिगेशन डिस्कवरी' से चिपकी रह सकती हूं। यह मेरा पसंदीदा चैनल है।"

उन्होंने कहा, "मैं इस ग्रह की सर्वश्रेष्ठ खानसामा हूं। मेरे पिता ने मुझे चिकन करी बनाना सिखाया।"

गायिका यह भी कहती हैं कि वह सेलिब्रिटी दोस्तों के बजाय अपने पुराने मित्रों और अपने परिवार के साथ बाहर जाने को प्राथमिकता देती हैं।

मिनाज ने कहा, "मैं जहां तक याद रख सकती हूं तो मेरी महिला दोस्तों की भी टोली हुआ करती थी। मेरे भाई मेरी दुनिया हैं।"

End of content

No more pages to load