Bollywood News


ब्रिटिश छात्र के साथ डेटिंग कर रही हैं लिंडसे

मशहूर सामाजिक हस्ती लिंडसे लोहान के बारे में कहा जा रहा है कि वह ब्रिटिश छात्र और अंशकालिक मॉडल क्रिश्चियन एर्नो विलियम्स के साथ चोरी छिपे डेटिंग कर रही हैं। 27 वर्षीया लोहान, शांघाई फैशन अवार्ड्स में लाइवपूल के अंशकालिक मॉडल एर्नो विलियम्स से मिली थीं और उसके बाद वे कथित तौर चोरी छिपे डेटिंग कर रहे हैं।

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "क्रिश्चियन को कोई डर नहीं है। वह की लिंडसे की आंखो में समा गए हैं। वह बहुत अच्छे दिखते हैं और लिंडसे को ब्रिटिश लहजा पसंद है।"

सूत्र ने आगे कहा, "उन्होंने काफी समय एक साथ बिताया और बहुत जल्दी एक दूसरे के करीब आ गए। नहीं पता है कि इससे कुछ बात होगी या यह महज एक अवकाश रोमांस है लेकिन इस समय क्रिश्चियन वास्तव में खुश और बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कुछ ही लोगों को यह बताया है और चूंकि वह लिंडसे हैं इसलिए वह सावधानी से बात करने की कोशिश कर रहे हैं।"

End of content

No more pages to load