रैपर कान्ये वेस्ट चाहते हैं कि शादी के बाद उनकी प्रेमिका किम कार्डेशियन अपने मशहूर उपनाम 'कार्डेशियन' को छोड़ दें। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम' के मुताबिक, उन्होंने किम से यह बात स्पष्ट तौर से कही है कि वह चाहते हैं कि किम अपने नाम के उनका नाम लगाएं लेकिन किम की मां क्रिस जेनर ने जोर देकर कहा है कि उनका नाम किम वेस्ट की जगह किम कार्डेशियन-वेस्ट होगा।
कान्ये इस बात को लेकर परेशान हैं।
एक सूत्र ने बताया, "कान्ये को छोड़कर वहां बैठे सभी लोगों ने इस बात पर मंजूरी दे दी। वह शांत बैठे थे और उनका चेहरा मुर्झा गया उसके बाद वह जबरदस्ती बोल पड़े 'वह किम वेस्ट के नाम से जानी जाएगी। मेरी पत्नी सिर्फ मेरा नाम लगाएगी।"
किम और कान्ये की बेटी नॉर्थ का उपनाम वेस्ट है। किम अब कठिन स्थिति का सामना कर रही हैं और अपने गर्म दिमाग वाले साथी और अपनी प्रेरक मां को मनाने की कोशिश कर रही हैं।
किम का 'कार्डेशियन' उपनाम हटाना चाहते हैं कान्ये
Sunday, January 12, 2014 19:12 IST


