'ग्रेविटी' अभिनेता जॉर्ज क्लूनी कहते हैं कि वह उम्र बढ़ने के साथ अपने रूप-रंग में आने वाले बदलावों लेकर चिंतित नहीं हैं। 52 वर्षीय क्लूनी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके बाल भूरे हो रहें हैं लेकिन वह कभी अपने बालों में रंग नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि 'एक्शन कलाकार' न होने का मतलब है कि आपको अपनी छवि की बहुत ज्यादा चिंता नहीं करनी है।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' ने क्लूनी के हवाले से कहा, "किस्मत से मझे जल्दी स्पष्ट हो गया कि एक्शन कलाकार बनना मेरी किस्मत में नहीं था, इसलिए मुझे इस बात की ज्यादा चिंता नहीं हैं कि मैं कैसा दिखता हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैंने इस बारे में सारी बातें सुनी हैं कि कैसे मेरे बाल भूरे हो रहे हैं लेकिन मैं कभी भी अपने बाल रंगने की कल्पना नहीं कर सकता। मेरे पिता के सिर के पूरे बाल सफेद हैं और मुझे लगता है कि यह अच्छा दिखता है।"
क्लूनी को नहीं है बढ़ती उम्र की चिंता
Monday, January 13, 2014 20:12 IST



