अभिनेता मार्क वालबर्ग की दो बेटियां 'वन डायरेक्शन बैंड' और इसके गायक हैरी स्टाइल्स को पसंद करती हैं। वालबर्ग को इससे ईष्र्या होने लगी है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 42 वर्षीय वालबर्ग ने स्टाइल्स पर हमला बोलने का फैसला किया है क्योंकि उनकी दो बेटियां इला और ग्रेस, अपने पिता की फिल्मों की बजाय स्टाइल्स के बारें में बात करने को प्राथमिकता देती हैं।
एक वार्ता कार्यक्रम में अपनी आनेवाली फिल्म 'ट्रांसफॉरमर्स : एज ऑफ एक्सटिंक्सशन' की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा यह उनकी पहली फिल्म थी जिसके लिए उनकी बेटियां रोमांचित थीं।
उन्होंने कहा, "मेरी चार साल की बेटी कहती है 'डैडी मुझे हैरी पसंद है।' और मुझे ऐसा लगता है कि मैं जब भी हैरी को देखूंगा तो उनकी नाक पर मुक्का मार दूंगा। मुझे ईष्र्या होती है।" उन्होंने कहा "लेकिन अगर यह जरा सी भी चुभन देता, वह इसे पाने वाले हैं।"
उन्होंने मजाक में कहा, "मैं वन डारेक्शन को 'ट्रांसफारमर' के प्रीमियर पर आमंत्रित कर सकता हूं और उसके बाद मैं उन्हें पीटने वाला हूं।"
वालबर्ग को बेटियों की पसंद से ईष्र्या
Monday, January 13, 2014 20:12 IST


