Bollywood News


बैरीमोर हो चलीं लेखिका

बैरीमोर हो चलीं लेखिका
अभिनेत्री ड्रियू बैरीमोर अब महिलाओं की जीवनशैली संबंधी विषयों पर लिखेंगी। जीवनशैली संबंधी एक वेबसाइट ने बैरीमोर के साथ लेखिका के तौर पर करार किया है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 38 वर्षीया अभिनेत्री रिफाइनरी29 डॉट कॉम के लिए संपादक के रूप में काम करेंगी। उनके काम में कहानियां एकत्रित करना और संपादकीय सलाहकार के रूप में काम करना शामिल होगा।

मुख्य संपादक क्रिस्टिन बार्बेरिच ने कहा, "चूंकि वह दुनिया में हमेशा प्रेरणा की तलाश करती हैं और आधुनिक महिलाओं को कैसा दिखना और महसूस करना चाहिए से संबंधित है। ऐसे में हम आर29 के पाठकों के साथ उनके विचारों और बातों को साझा करने के लिए उत्साहित हैं।"

अभिनेत्री को पहले कार्य के तौर पर '50 फर्स्ट डेट्स' में नाश्ते के लिए बढ़िया सैंडविच बनाने पर एक लेख लिखना है।

End of content

No more pages to load