Bollywood News


मिनोग का नया गीत 'इंटू द ब्लू'

मिनोग का नया गीत 'इंटू द ब्लू'
गायिका-गीतकार काइली मिनोग ने घोषणा की कि उनका नया गीत 'इंटू द ब्लू' कहलाएगा। यह 16 मार्च को जारी होगा। पूर्व में निकी मिनाज और बियोंस नोवेल्स संग काम कर चुकीं केली शीहन ने इस गीत के बोल लिखे हैं।

वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, मिनोग ने एक बयान में कहा, "मेरे लिए 2013 बड़े बदलाव, योजना और तैयारी का साल था। मैं बेहद उत्साहित हूं कि आखिरकार वर्ष 2014 आ ही गया, क्योंकि अब मैं यह नया संगीत साझा कर सकती हूं।"

बयान में कहा गया, 'इंटू द ब्लू' मेरे लिए सच में खास है क्योंकि यह उन भावनाओं को पुष्ट करती है जो मैं महसूस करती आई हूं। मैं इसके जारी होने का इंतजार नहीं कर सकती।"

'इंटू द ब्लू' मिनोग की आगामी एलबम का पहला गीत है। एलबम इसी साल जारी होनी है।

End of content

No more pages to load