अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो को यहां चल रहे 71वें गोल्डन ग्लोब अवार्डस में कॉमेडी और संगीत में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म 'द वुल्फ ऑॅफ वाल स्ट्रीट' में उनके अभिनय के लिए दिया गया। इसके लिए उन्होंने फिल्म के निर्देशक मार्टिन स्कोर्सीज को शुक्रिया कहा। डिकैप्रियो ने उन्हें जोखिम उठाने वाला और दूरदर्शी बताया।
इस गूढ़ हास्य फिल्म में डिकैप्रियो ने जॉर्डन बेलफोर्ट नामक एक शेयर दलाल की भूमिका निभाई है।
गोल्डन ग्लोब : डिकैप्रियो को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
Tuesday, January 14, 2014 17:44 IST


