Bollywood News


30 के बाद की जिंदगी आनंदमय : जूलिया

30 के बाद की जिंदगी आनंदमय : जूलिया
अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट का कहना है कि उम्र के 20वें दशक से आगे निकल जाने के बाद उनकी जिंदगी बेहतर है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 46 वर्षीया जूलिया ने कहा कि पिछले 16 साल उनकी जिंदगी के सबसे अच्छे साल रहे क्योंकि इन सालों में उन्हें वे समस्याएं नहीं रहीं जो 20वें दशक के सालों में थीं।

उन्होंने कहा, "मेरी जिंदगी के 30वें दशक में, मैंनें जिस को चाहा और जो भी व्यक्ति मुझे अच्छा लगा, वह हर व्यक्ति मेरे साथ था। मैं रोमांचित थी"

उन्होंने आगे कहा, "तब से मेरी जिंदगी आनंनदपूर्ण है। अगर मुझे पता होता कि मेरा 30 वां दशक इतना मजेदार होने वाला है तो मैं इसे 22 साल में ही कर लेती।"

जूलिया ने 2002 में डेनियल मोडर के साथ शादी की थी और दोनों के तीन बच्चे- नौ साल के जुड़वा हेजल और फिनेअस और छह साल का हेनरी है।

End of content

No more pages to load