Bollywood News


लिंडसे को मिला नया प्यार

लिंडसे को मिला नया प्यार
हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान ब्रिटिश छात्र और मॉडल क्रिस्टियन आर्नो विलियम्स के साथ डेटिंग कर रही हैं, और वह इसको लेकर बेहद उत्साहित हैं।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, अभिनेत्री को लंदन के एक पर्यटन स्थल की यात्रा के दौरान आर्नो के पसंद नापसंद के बारे में बात करते देखा गया।

बैंग शोबिज के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, "लिंडसे आर्नो के बारे में बात करते हुए भावुक दिखीं। वह हर किसी को बता रही थीं कि आर्नो कितना अच्छा है।"

दोनों की मुलाकात शंघाई फैशन अवार्ड्स के दौरान हुई थी और तब से दोनों साथ हैं।

End of content

No more pages to load