Bollywood News


अंतरिक्ष में हनीमून मनाना चाहते हैं वेस्ट

अंतरिक्ष में हनीमून मनाना चाहते हैं वेस्ट
रैपर कान्ये वेस्ट अपनी मंगेतर, मशहूर सामाजिक हस्ती किम कार्डेशियन के साथ अंतरिक्ष में हनीमून मनाना चाहते हैं। इसके लिए वह 10 लाख डॉलर प्रतिदिन खर्च करने के लिए भी तैयार हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' के अनुसार, 36 वर्षीय वेस्ट को विज्ञान-फंतासी जैसी चीजों का शौक है। उन्होंने किम को भी इस बात के लिए राजी कर लिया है कि शादी के बाद वे दोनों अंतरिक्ष में छुट्टियां मनाएंगे।

एक सूत्र ने बताया, "वेस्ट को अंतरिक्ष और विज्ञान-फंतासी जैसी बातों से बेहद लगाव है। किम को पहले इसमें दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन वेस्ट ने बार-बार उन्हें इसके लिए मनाया और यहां तक कि उनके रिएलिटी टीवी शो में भी इस बात का जिक्र किया जाएगा।"

सूत्र के मुताबिक वेस्ट ने कहा कि अंतरिक्ष हनीमून कार्यक्रम उनका तीसरा हनीमून होगा, क्योंकि इसमें अभी वक्त लगना है। इससे पहले वह और उनकी मंगेतर दो और हनीमून यात्राओं पर जाएंगे।

End of content

No more pages to load