Bollywood News


रॉबी ने किया अंतरंग दृश्य

रॉबी ने किया अंतरंग दृश्य
'द वूफ ऑफ वॉल स्ट्रीट' की नायिका मार्गोट रॉबी को फिल्म के ऑडिशन के दौरान अंतरंग दृश्य करने पड़े थे। रॉबी ने बताया कि यह बहुत अजीब था, खासतौर से जब वह अपने सहायक के साथ इसका अभ्यास कर रही थीं।

'वोग डॉट को डॉट यूके' ने रॉबी के हवाले से कहा, "क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि वह कितना अजीब था? ऑडिशन से पहले मुझे अपने प्रबंधक के साथ दृश्य का अभ्यास करना पड़ा। वह उसके लिए थकाऊ दिन रहा होगा।"

रॉबी ने कहा कि यह शूटिंग के लिए चुनौतीपूर्ण दृश्य था।

मार्टिन स्कोरसिज निर्देशित इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैपरियो ने भी अभिनय किया है।

End of content

No more pages to load