Bollywood News


केरी ने नहीं कराया बच्चे का लिंग परीक्षण

केरी ने नहीं कराया बच्चे का लिंग परीक्षण
अभिनेत्री केरी वॉशिंगटन अपने होने वाले बच्चे के लिंग का पता नहीं लगाना चाहतीं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 12 जनवरी को 71वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड के दौरान वह रेड कार्पेट पर बैलेंसिएगा गाउन में नजर आईं, इस दौरान उनका उभरा हुआ पेट दिख रहा था, लेकिन उन्होंने बच्चे के जन्म संबंधी कोई जानकारी नहीं दी।

केरी ने अमेरिकी फुटबॉल हस्ती नामिद एसोमुगा से पिछले साल शादी रचाई थी।

जब उनसे और एसोमुगा से पूछा गया कि क्या उन्होंने बच्चे के लिंग का पता लगाया तो उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सरप्राइज होगा।

End of content

No more pages to load