Bollywood News


दर्द से जूझती दिखीं मैडोना

दर्द से जूझती दिखीं मैडोना
पॉप स्टार मैडोना बैसाखी के सहारे चलते समय दर्द से जूझती देखी गईं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, धूम-धड़ाके वाली रात में हड्डियों में चोट आने जाने के बाद से वह बैसाखी के सहारे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में न्यूयॉर्क स्थित उनके घर घुसते समय उनके चेहरे पर दर्द साफ दिखा।

मैडोना के प्रतिनिधि ने कहा, "उन्होंने ऊंची एड़ी की सैंडिल पहनकर नाचते समय पैर की एक हड्डी में चोट लगवा ली..वह ठीक हो जाएंगी और बैसाखी एक सप्ताह में हट जाएगी।"

'मैटीरियल गर्ल' ने नववर्ष का जश्न अपने बच्चों के साथ स्विट्जरलैंड की स्कीइंग यात्रा कर मनाया।

End of content

No more pages to load