Bollywood News


नए एलबम में भविष्य को गले लगाएंगी मिनोग

 नए एलबम में भविष्य को गले लगाएंगी मिनोग
गायिका काइली मिनोग ने अपनी नई एलबम पर काम पूरा कर लिया है और उनका कहना है कि यह नई छलांग लगाने और भविष्य को गले लगाने के बारे में है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, एक साल से रैपर जे जेड के 'रॉक नेशन' लेबल के साथ काम कर रहीं 45 वर्षीया मिनोग ने कहा कि अपनी नई एलबम बनाना चुनौतीपूर्ण था।

'द सन न्यूजपेपर' के मुताबिक मिनोग ने कहा, "वास्तव में वर्ष 2012 के अंत में मुझे नहीं पता था कि मैं कहां जा रही हूं या भविष्य में क्या होना है। बहुत से बदलाव हुए। यह एलबम नई छलांग लगाने और भविष्य को गले लगाने के बारे में है ना कि बीते समय की ओर देखने के बारे में।"

'इंटू द ब्लू' मिनोग की आगामी एलबम का पहला गीत होगा। यह गीत इसी साल जारी होना है।

'सेलिब्रेशन' की गायिका फिलहाल रियलिटी शो 'द वॉइस' की निर्णायिका हैं।

End of content

No more pages to load